Doordrishti News Logo

शहर की सडक़ों पर पसरा सन्नाटा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

  • पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ी
  • शांति की अपील की जा रही

जोधपुर, शहर के दस थाना क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू आज 24 घंटे पूरा कर गया है। देखा जाए तो आज दूसरा दिन है। कल दोपहर 1 बजे बाद कर्फ्यू लगाने के आदेश हुए थे। दस थाना क्षेत्रों में सडक़ों पर पुलिस का पहरा बना हुआ है तो सन्नाटा भी पसरा हुआ है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
हालांकि आज सुबह कर्फ्यूग्रस्त हिस्सों में आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखा गया था। ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।

शहर की सडक़ों पर पसरा सन्नाटा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

शहर के जालोरी गेट चौराहा से सोमवार की रात को धार्मिक झंडा लगाने के बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से दस थाना क्षेत्र सदर कोतवाली, सदर बाजार, खांडाफलसा, नागौरी गेट एवं उदयमंदिर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा है। जिला पश्चिम में सरदारपुरा, सूरसागर, देवनगर, प्रतापनगर एवं प्रतापनगर सदर में कर्फ्यू घोषित हो रखा है। ऐसे में इन इलाकों में अब सन्नाटा पसरा पड़ा है। लोगबाग अपने अपने घरों में कैद है। सडक़ें पूरी तरह सूनी हो गई है। भीतरी शहर में पुलिस की पेट्रोलिंग भी तेजी पर है। बराबर गश्त जारी है।

इंटरसेवा सेवा बंद होने से कारोबार प्रभावित

इस विवाद के बाद जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इसको डेढ़ दिन बीत चुका है। इसके बंद होने से लोगों का करोड़ों का नुकसान हो चुका है। नेटबैकिंग सेवाओं भी असर पड़ा है। मोबाइल पर बैँकिंग या लेन देन करने वाले लोगों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews