Doordrishti News Logo

पुलिस का माइनर एक्ट में अभियान कई स्थानों से जुआरियों की धरपकड़

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस का माइनर एक्ट में अभियान कई स्थानों से जुआरियों की धरपकड़।कमिश्ररेट पुलिस ने रविवार को माइनर एक्ट में कार्रवाई का अभियान चलाया। कई स्थानों पर जुआ खेल रहे एक दर्जन से ज्यादा लोगों को पकड़ा और जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया।

यह भी पढ़िए – अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ा

कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई रामचन्द्र ने सेक्टर 3 कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में जुआ खेल रहे मदन चौधरी पुत्र मांगीलाल चौधरी,अजय सिंह पुत्र मोहन सिंह, दिनेश पुत्र शंभूलाल सोनी को गिरप्तार कर दांव पर लगी 19170 रुपये की राशि जब्त की।

इसी तरह शास्त्री नगर थाने के एसआई शैतान चौधरी ने मिल्क मैन कॉलोनी क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे अशोक आचार्य पुत्र राणाराम आचार्य को गिरफ्तार किया और 1070 रूपये की राशि जब्त की। प्रतापनगर सदर थाने के एसआई देवाराम ने श्मशान रोड ढब्बू बस्ती क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे मो. खालिद पुत्र अब्दुल हमीद को गिरफ्तार कर 1050 रुपए, महामंदिर थाने के एसआई मनीराम ने भदवासिया पुल के नीचे गुब्बाखाई कर रहे बद्री सिंह पुत्र सरदार सिंह को पकड़ा और 730 रूपए बरामद किए।

नागौरी गेट थाने के एएसआई परमेश्वरलाल ने जीवनदास का कुआ क्षेत्र में अनिल पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार कर 410 रुपये की राशि और पर्चियां जब्त की। इधर विवेक विहार थाने के एएसआई शंकरलाल ने ओ सेक्टर के कार्नर के पास गुब्बाखाई कर रहे उमेशचन्द्र पुत्र रायमल मेघवाल से 390 रूपए जब्त किए।

प्रतापनगर थाने के हैड कांस्टेबल धन्नेसिंह ने गुजराती कॉलोनी में गुब्बाखाई कर रहे मो.आदिल पुत्र आमीन, देवनगर थाने के एएसआई पेमाराम ने गांधी मूर्ति नट बस्ती क्षेत्र में प्रवीण पुत्र अमरलाल नट,सदर कोतवाली थाने के एएसआई चैनसिंह ने घंटाघर कबाड़ खाना से इकबाल पुत्र कम्मू खान को गिरफ्तार किया। जबकि बासनी थाने के एएसआई पप्पाराम बारूपाल ने सांगरिया रेलवे फाटक के पास हिमांशु पुत्र पुखराज और बासनी बिजली घर के पास गुब्बाखाई कर रहे हेमन्त पुत्र किशनलाल राजपुरोहित को पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस बनाए गए।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025