Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की महामंदिर पुलिस ने एटीएम से रूपए उड़ाने वाले हरियाणा के दो शातिरों को पकड़ऩे में सफलता हासिल की है। यह लोग 14 अप्रेल को जोधपुर आए थे। रैकी के बाद एटीएम में सेंध लगाकर रकम को उड़ाया गया। बाद में बदमाश जयपुर भाग गए। पुलिस को इनके जयपुर में होने का पता लगने पर पुलिस की टीमों को भेजा और आज दस्तयाब कर लाया गया।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज ने बताया कि एटीएम में छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें शातिर एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपए निकालते देखे गए। जिसमें थाने की अलग-अलग टीम को आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू की गई। पुलिस की टीम ने मामले में हरियाणा के राइका गांव निवासी जावेद पुत्र नियाज मोहम्मद और हरियाणा के ही मेवली निवासी सलीम पुत्र अकबर को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने जयपुर जोधपुर पाली अजमेर बाड़मेर जैसलमेर सहित प्रदेश के कई शहरों में एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने की वारदात को स्वीकार किया है। गौरतलब है कि एसबीआई की नए एटीएम से रूपए निकालने का मामला महामंदिर थाने में दर्ज हुआ था। तब बदमाशों ने शहर के नौ एटीएमों से करीबन 90 हजार रूपए उड़ाए थे।

ये भी पढ़े :- ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने का झांसा, 57 हजार की ठगी

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026