Doordrishti News Logo

कोर्ट पेशी पर आए बेटे से मिलने पहुंचा था, पुलिस अब कर रही पूछताछ

जोधपुर, शहर की बनाड़ पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट परिसर में दो साल से फरार चल रहे मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह अपने बेटे की पेशी पर मिलने के लिए पहुंचा था।

पुलिस को सूचना मिलने पर उसे दबोच लिया गया। अब बनाड़ पुलिस इससे पूछताछ में जुटी है। उस पर डोडा पोस्त का आरोप लगा है। प्रकरण में दो साल पहले आरोपी का बेटा व दो अन्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मूलत:पीपाड़ शहर के खोखरिया हाल बासनी सरस्वती नगर निवासी भंवरलाल विश्रोई पुत्र धन्नारम विश्रोई वर्ष 2019 से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में फरार चला आ रहा था।

इसके आज कोर्ट परिसर में एनडीपीएस मामलात की कोर्ट में अपने बेटे से मिलने आनी की सूचना मिली। उसके बेटे की पेशी थी।

सूचना पर बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा मय जाब्ते के वहां पहुंचे और भंवरलाल विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी खोजा ने बताया कि भंवरलाल विश्रोई वर्ष 2019 से फरार चला आ रहा था।

उस पर डोडा पोस्त तस्करी का आरोप लगा था। पूर्व में भी पिता पुत्र मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार हो रखे है। मंगलवार को उसके बेटे की पेशी थी और वह मिलने के लिए आया था। पुलिस अब इससे पूछताछ करने में जुटी है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026