पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.2 तथा नराकास जोधपुर 2 में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.2 तथा नराकास जोधपुर 2 में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र. 2 सेना जोधपुर तथा नराकास जोधपुर 2 के संयुक्त तत्वावधान में आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सेना जोधपुर में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जेन-जी थीम पर आधारित राजस्थान का पहला नवीनीकृत डाकघर आईआईटी जोधपुर का उद्घाटन
इस प्रतियोगिता में काजरी के उपनिदेशक (राजभाषा) नवीन कुमार यादव मुख्य अतिथि थे। प्रारंभ में बालमुकुंद शर्मा प्राचार्य पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सेना जोधपुर ने स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का मंच बालकों की रचनात्मकता प्रकट करने का एक प्रमुख साधन है।
नवीन कुमार यादव ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में हिंदी भाषा को अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हिंदी को राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनाने का दायित्व हम सभी का है। हिन्दी हमारी सांस्कृतिक विरासत तथा गौरव का प्रतिक है।
इस प्रतियोगिता में जोधपुर स्थित सभी केंद्रीय विद्यालय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय तिलवासनी के कुल 24 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कनिष्ठ वर्ग में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सेना जोधपुर के राघवेंद्र तथा साँई दिव्यदर्शनी ने क्रमशः प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक वायु सेना की काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग में ज्योत्सना प्रजापति केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायु सेना तथा मोहिजित सिंह केंद्रीय विद्यालय, बीएसएफ ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कशिश जिंगर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायु सेना ने द्वितीय तथा सरस्वती,केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सेना जोधपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दलपत सिंह चारण आर्मी पब्लिक स्कूल, अनीता शर्मा बीजेएस तथा ओपी चौहान ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। आयुषी,साक्षी एवं जीडी व्यास पीजीटी हिंदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इंद्रराज मीणा,रामकेश मीणा, शिवराम दरिया तथा सीमा तंवर ने इसमें भूमिका निभाई।
