पचास हजार फलदार पौधों का रोपण अभियान शुरू

  • बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर का अभियान
  • सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जोधपुर में पौधारोपण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पचास हजार फलदार पौधों का रोपण अभियान शुरू। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प के साथ सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय,जोधपुर में एलआईसी जोधपुर,उद्योग भारती,रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में फलदार पौधों का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साइबर फ्रॉड की राशि आने पर पूरा बैंक खाता फ्रीज करना गलत

कार्यक्रम का शुभारंभ एम. एल.गर्ग,महानिरीक्षक, राजस्थान फ्रंटियर, बीएसएफ द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर फ्रंटियर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं,बल्कि मानव जीवन का आधार हैं।फलदार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ- साथ भावी पीढ़ियों के लिए पोषण और हरियाली का माध्यम है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम, जोधपुर द्वारा बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर को 50,000 फलदार एवं छायादार पौधे उपलब्ध कराए गए। इन पौधों का रोपण चरणबद्ध तरीके से बीएसएफ की विभिन्न इकाइयों एवं परिसरों में किया जाएगा।

कार्यक्रम में एलआईसी के मंडल प्रबंधक महेंद्र देव सुमन,एनजे बोहरा, सहायक मंडल प्रबंधक मनु आनंद सहित उद्योग भारती,रोटरी क्लब व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने एक पेड़-एक जीवन का संदेश देते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026