Doordrishti News Logo

सेवा पखवाड़ा के तहत मगरा पूंजला में पौधारोपण

जोधपुर,सेवा पखवाड़ा के तहत मगरा पूंजला में पौधारोपण।
भाजपा सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत लालसागर मण्डल क्षेत्र में शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं संभाग प्रभारी गजपाल सिंह राठौड़ ने मगरा पूंजला स्थित कीर्ति नगर डी पार्क में पौघारोपण किया गया।

आप इसे भी पढ़ना चाहेंगे – 25 सितम्बर को बूथ स्तर पर मनाएंगे पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती

मण्डल अध्यक्ष सुरेश भाटी के नेतृत्व में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में जिला संयोजक भंवरलाल दहिया, पार्षद जानी देवी,पार्षद कबूलाल, मंडल महामंत्री शिवदान सिंह भाटी, धनाराम मेघवाल,हेमंत सोलंकी, दीपक राजोरिया,कालुदास वैष्णव, गोपाल सिंह परिहार,गीता चौधरी, संतोष सुथार,गीता राजपुरोहित, हेमराज परिहार,महेश चौहान, विकास राखेचा,नीतू गहलोत मौजूद थे।

Related posts: