Doordrishti News Logo

पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एंड पावर योगा कैंप 22 से

पांच दिवसीय ऑनलाइन शिविर में युवाओं को सिखाए जाएंगे विशेष प्रयोग

जोधपुर, बॉडी को हेल्दी, माइंड को हैप्पी बनाने के लिए, कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने, मेमोरी व मेंटल पावर को बूस्ट करने के लिए इनर पीस एंड प्योरिटी के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एंड पावर योगा कैंप का ऑनलाइन आयोजन कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम से 22 से 26 अक्टूबर रात्रि 7 से 8.30 बजे तक होगा।
संत ललितप्रभ, चंद्रप्रभ और डॉ. मुनि शांतिप्रिय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में 12 वर्ष से ऊपर के युवक-युवतियां, भाई बहन भाग ले सकेंगे। शिविर योगार्थ और संबोधि पावर योगा टीम के सामूहिक तत्वाधान में होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: