मन्नारगुडी-भगत की कोठी ट्रेन में 1 थर्ड एसी की स्थायी बढ़ोत्तरी
जोधपुर,रेलवे द्वारा लम्बी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मन्नारगुडी-भगत की कोठी-मन्नारगुडी ट्रेन में 1 थर्ड एसी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि गाडी संख्या 22674/22673, मन्नारगुडी-भगत की कोठी-मन्नारगुडी रेलसेवा में मन्नारगुडी से 16 जनवरी से एवं भगत की कोठी से 19 जनवरी से 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी के पश्चात इस ट्रेन में 1 सैकण्ड एसी, 6 थर्ड एसी,10 द्वितीय शयनयान,4 द्वितीय साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
ये भी पढ़ें- अजा वित्त एवं विकास आयोग की बैठक में महत्त्वपूर्ण निर्णय
जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन में बढाया 1 द्वितीय शयनयान
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जम्मूतवी-बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन में1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि गाडी संख्या 14662/14661, जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा में जम्मूतवी से 13 जनवरी को एवं बाड़मेर से 16 जनवरी को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

