Doordrishti News Logo

अरना झरना मेले में फ्री में झूल नहीं खिलाने पर मारपीट कर दी धमकी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अरना झरना मेले में फ्री में झूल नहीं खिलाने पर मारपीट कर दी धमकी। शहर के निकट अरना झरना स्थल पर चल रहे मेले में कुछ लोगों को फ्री में झूले नहीं खिलाने की बात पर विवाद हो गया। बदमाशों ने झूला संचालक भाईयों से मारपीट की जिससे वे चोटिल हो गए। आरोपियों ने उन्हें जान की धमकी भी दी। इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में नामजद रिपोर्ट दी गई है।

राजीव गांधी नगर थाने में मोकला वास निवासी कमलेश पुरी पुत्र संतोष पुरी ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि अरना झरना में इन दिनों मेला चल रहा है। वह और उसका भाई यहां पर झूले लगाकर बैठे है। 6 नवंबर की सुबह के समय चन्द्रप्रकाश,विनोद जोशी, विनोद मेघवाल,वीजू,खुशाल, भागीरथ,मनोज,दीपक जोशी, अनिल आदि आए। इन लोगों ने फ्री में झूले खिलाने की बात की। जिस पर मना किए जाने पर इन लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी।

पीएनबी एटीएम में अन्य मशीनरी लगाकर रुपए निकाले,दो शातिरों की कारस्तानी

एक बार मामला शांत होने के बाद यह फिर लाठी,सरिया आदि लेकर वहां पहुंचे। जहां फिर से मारपीट करते हुए हमला किया। बीच बचाव में आया उसका भाई विशाल जख्मी हो गया। पीडि़त का कहना है कि उसके पास में कलेक्शन के कुछ रुपए बैग में थे जो आरोपी छीन कर ले गए। राजीव गांधी नगर पुलिस ने नामजद आरोपियों की अब तलाश आरंभ की है।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026