Doordrishti News Logo

दो पक्ष के लोग आमने सामने मारपीट,धमकियां दी

जोधपुर,दो पक्ष के लोग आमने सामने मारपीट,धमकियां दी।
शहर के निकट डांगियावास स्थित बावरला गांव की सरहद में दो पक्ष के युवकों में आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई। कुछ युवक चोटिल हो गए। जिनका मेडिकल करवाया गया। इस बारे में पुलिस में परस्पर केस दर्ज कराए गए हैं। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़िए – अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त,चालक के खिलाफ केस दर्ज

डांगियावास थोन में दी रिपोर्ट में जाजीवाल विश्नोईयान निवासी प्रेमाराम पुत्र बाबूलाल विश्नोई ने पुलिस को बताया कि वह बांवरला न्यू रिंग रोड से निकल रहा था। तब रमेश और उसके साथियों ने रास्ता रोका और मारपीट की। उसे जान की धमकी दी गई।

दूसरी तरफ जाजीवाल विश्नोईयान के ही रहने वाले प्रेमाराम पुत्र बाबू लाल विश्नोई ने नेनाराम आदि को नामजद करते हुए क्रॉस केस दर्ज करवाया और मारपीट का आरोप लगाया। डांगियावास पुलिस प्रकरण में तफ्तीश कर रही है। इनके बीच आपसी विवाद होना बताया गया है।

विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में इन्द्रा कॉलोनी सालावास निवासी सिकंदर खान ने पुलिस को बताया कि सालावास स्थित एक फैक्ट्री के पास आरोपी राहुल,लक्की आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। जिससे वह चोटिल हो गया।

Related posts:

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026