Doordrishti News Logo

लोगोंं ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

-अतिक्रमित बूथ हटाने का मामला

-जालोरी गेट बारी में जोरदार विरोध प्रदर्शन

-दो केस हुए हैं दर्ज

जोधपुर,शहर के जालोरी गेट के भीतर बारी में चार दिन पहले अतिक्रमित बूथ को हटाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जन प्रतिनिधि सहित परिवार के लोगों का विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है। शुक्रवार की दोपहर में जालोरी गेट के अंदर बारी क्षेत्र में लोगों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। लोगों ने नगर निगम प्रशासन की भूमाफियों से सांठगांठ की बात की और पुलिस पर भी मिली भगत का आरोप लगाया। इस मामले में सदर बाजार थाने में दो प्रकरण दर्ज हो रखे है। एक बूथ संचालक अशोक सोलंकी तरफ से दर्ज करवाया गया था। अगले दिन नगर निगम के रेवेंयू इंस्पेक्टर की तरफ से हत्या प्रयास एवं राजकार्य में बाधा की रिपोर्ट दी गई थी।

यह भी पढ़ें-नेपाल पशुपतिनाथ की हवाई यात्रा स्थगित

पुलिस ने हत्या प्रयास एवं राजकार्य में बाधा पहुंचाने के प्रकरण में बूथ चलाने वाले के परिवार के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। जहां कोर्ट से उनकी जमानत भी खारिज हो गई। इधर पुलिस प्रशासन द्वारा एक तरफ कार्रवाई किए जाने और नगर निगम की भूमाफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए पिछले तीन चार दिनों से बूथ परिवार और जन प्रतिनिधि आवाज उठा रहे हैं। शुक्रवार को काफी संख्या में जालोरी गेट के भीतर लोग जमा हो गए और उन्होंने नगर निगम और पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया। नगर निगम और भूूमाफियाओं पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया गया।

इसे भी पढ़िए- जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

गत तीन चार दिन पहले नगर निगम उत्तर ने जालोरी गेट की भीतर बारी क्षेत्र में एक सरस बूथ को अतिक्रमित बताकर हटा दिया। बूथ सामान को बाहर निकाल दिया गया। इस पर काफी बवाल हुआ और बूथ चलाने वाले परिवार में एक शख्स ने रेवेंयू इंस्पेक्टर रणवीर देथा पर ज्वलनशील पदार्थ केरोसीन उड़ेल कर आग लगाने का प्रयास किया था।

यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026