Doordrishti News Logo

पटवारी परीक्षा शनिवार से रेलवे ने की डिब्बों में बढ़ोत्तरी

जोधपुर, प्रदेश में शनिवार से पटवारी परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा में निशुल्क यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार फ्री कर चुकी है। रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों में डिब्बों में बढ़ोत्तरी की गई है। रेलवे द्वारा पटवारी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों व परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एवं यात्री यातायात को देखते हुए 3 स्पेशल रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि गाडी संख्या 02478 /02477, जयपुर-जोधपुर-जयपुर स्पेशल रेल सेवा में 23 से 29 अक्टूबर तक 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। गाडी संख्या 02991 /02992, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर स्पेशल में 23 अक्टूबर को 01 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा में 23 से 30 अक्टूबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: