Doordrishti News Logo

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नाम संशोधन के नाम पर मांगी रिश्वत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम जोधपुर ग्रामीण ने बिलाड़ा तहसील के खारिया मीठापुर गांव में पटवारी को चार हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाम संशोधन की एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। मामले में सत्यापन के बाद उसे आज गिरफ्तार किया गया।

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर ग्रामीण द्वारा बुधवार को कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार पटवारी, पटवार हल्का खारिया मीठापुर तहसील बिलाडा को 4,000 रूपयें रिश्वत लेतें हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो की एसीबी जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी रोहित कुमार पटवारी,पटवार हल्का खारिया मीठापुर तहसील बिलाडा जोधपुर द्वारा परिवादी की जमीन के खाते में उसकी दादी के नाम का संशोधन करने की एवज में 5 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

मांग सत्यापन के दौरान परिवादी से आरोपी द्वारा 5 हजार रूपए रिश्वत राशि मांग करना तथा परिवादी द्वारा कुछ कम करने की विनती करने पर 4 हजार रूपए रिश्वति राशि लेने के लिए सहमत होना गया। इस पर डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में एएसपी पारस सोनी के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित कुमार

Related posts: