श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर का पाटोत्सव 5 सितम्बर को
जोधपुर(डीडीन्यूज),श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर का पाटोत्सव 5 सितम्बर को। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा किला रोड स्थित भैरूनाथ मन्दिर प्रांगण में भाद्रपद शुक्ला त्रयोदशी शुक्रवार 5 सितम्बर को पाटोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष गणेश वल्लभ व्यास व सचिव हरिश ओझा ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम में प्रातः11.30 बजे से तेलाभिषेक का आयोजन होगा। सायं 7.00 बजे से महाआरती का आयोजन होगा। रात्रि 8 बजे से जोधपुरिया एण्ड पार्टी द्वारा भजन संध्या की जाएगी। इस अवसर पर भव्य फूलमण्डली कर मंदिर को सजाया जाएगा।
जातरू बनकर आई नकबजनों की गैंग का खुलासा तीन गिरफ्तार
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र दवे ने समस्त भक्तजनों से इस धार्मिक अवसर पर सपरिवार आकर देव दर्शन का लाभ उठाने की अपील की है। पाटोत्सव के शुभ अवसर पर गणेश वल्लभ व्यास ट्रस्ट अध्यक्ष, हरिश ओझा सचिव,धीरेन्द्र कुमार दवे कोषाध्यक्ष,संरक्षक जयनारायण जोशी,प्रतापचन्द त्रिवेदी,हेमन्त घोष, महेन्द्र बोहरा,राजेश त्रिवेदी,ट्रस्टी रमेश घोष,शरद ठाकुर,ओमदत्त बोहरा,मनोनित सदस्य नवीन शर्मा, राजकुमार ओझा,महेश जोशी, योगेश ओझा,राजकुमार बोहरा, अर्जुन ओझा,कृष्ण कुमार दवे,सुरेश दवे,दिनेश ओझा,चन्द्रशेखर ओझा, रितेश दवे,हर्षवर्धन व्यास,अचलेश्वर ओझा,रणजीत जोशी,जितेन्द्र ओझा आदि के साथ समाज के गणमान्य बन्धु,मातृ शक्ति एवं युवा वर्ग उपस्थित होंगे।