बस के इंजन से धुआं निकलते देख यात्रियों में मची अफरातफरी, खिड़कियों से कूदने लगे
रोडवेज बस स्टेण्ड की घटना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बस के इंजन से धुआं निकलते देख यात्रियों में मची अफरातफरी, खिड़कियों से कूदने लगे। शहर के रोडवेज बस स्टेण्ड पर आज सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक रोडवेज बस के इंजन में शार्ट सर्किट के बाद धुआं निकलने लगा। बस में सवार यात्रियों को इसका पता लगा तो वे आनन-फानन में नीचे उतरने लगे। कई यात्री तो बस की खिड़कियों से कूद कर बाहर आने लगे। बाद में यात्रियों को तसल्ली से बाहर निकलने को कहा गया। हालांकि रोडवेज प्रबंधन ने बाद में बस को कारखाने में भिजवा दिया।
आपसी विवाद में रिश्तेदार युवक पर जानलेवा हमला,एक गिरफ्तार
4 जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जोधपुर आगार की एक रोडवेज बस रवाना होने की तैयारी मेें थी। इस बीच बस के इंजन में संभवत: शाार्ट सर्किट हुआ और उसमें धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। लोग जैसलमेर बस हादसे को याद करते हुए आनन-फानन में बाहर आने लगे। बस की खिड़कियों से महिलाएं- बच्चों आदि का तत्काल उतारा गया। कुछ गेट से होकर बाहर निकलने की आपाथापी में रहे। बाद में बस को रोडवेज कारखाने में भिजवा दिया गया।
