नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने की आशंका

जोधपुर, जिले नाथडाऊ गांव के रहने वाले एक टेलर को निजी बस में अज्ञात शख्स ने लूट लिया। उसका बैग लेकर चला गया। इस बैग में मोबाइल, तीस हजार रूपए, कपड़े और अन्य सामग्री थी। इस टेलर को देचू में उतरना था मगर वो पोकरण में उतर पाया। संदेह है बर के पास में साथ बैठी सवारी ने कुछ खिलाया होगा। घटना 20 मार्च की है और उसे 21 मार्च को नाथडाऊ देचू में उतरना था। पीड़ित ने शुक्रवार को इस बारे में उदयमंदिर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस अब इसमें जांच में लगी है।

उदयमंदिर थाने के एएसआई लादूसिंह ने बताया कि नाथडाऊ देचू निवासी लक्ष्मण पुत्र गोपीलाल गोयल टेलरिंग का कार्य करता है। वह कपड़े लेने जयपुर गया था। 20 मार्च की रात को वह जयपुर से एक निजी बस में बैठा था, फिर अगले दिन यानी 21 मार्च की सुबह उसे देचू गांव आना था। मगर वो सीधा पोकरण पहुंच गया। जहां पर वह अर्धबेहोशी में था। तब अस्पताल गया फिर देचू अपने गांव लौट आया। जहां पर भी अस्पताल में उपचार करवाया। कल वह थाने पहुंचा।

पुलिस को दी जानकारी में उसने बताया कि बर तक सब ठीकठाक था। उसके बाद वह बेहोश हो गया। फिर सीधे पोकरण में ही उतर पाया। उसके पास में एक यात्री भी बैठा था। मगर उसने किसी प्रकार का कोई पदार्थ भी खिलाया पिलाया नहीं था। अब वह कैसे और किस प्रकार बेहोश हुआ इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। उसका बैग गायब है। जिसमें तीस हजार रूपए, मोबाइल एवं महंगे कपड़ों के साथ अन्य सामग्री थी।