यात्री सुरक्षा व अपराध पर नियंत्रण का रहेगा फोकस-केवलराम
रेलवे पुलिस अधीक्षक केवलराम ने ग्रहण किया पदभार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यात्री सुरक्षा व अपराध पर नियंत्रण का रहेगा फोकस-केवलराम। राजकीय रेलवे पुलिस में गुरुवार को नए पुलिस अधीक्षक केवलराम ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ क्राइम समीक्षा की। बैठक में ट्रेनों में यात्री सुरक्षा एंव अपराध रोकथाम के बारे में चर्चा की गई।
नकबजनी का खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार
बैठक में इन मुद्दों पर की गई चर्चा, यात्री सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण
ट्रेनो और रेल्वे स्टेशन परिसर में यात्रियो की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा जघन्य अपराधो व महिला यात्रियो के विरूद्ध होने वाले अपराधो पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाना।
मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश
रेल्वे नेटवर्क का उपयोग मादक पदार्थो और अन्य प्रतिबन्धित वस्तुओ की तस्करी के लिए न हो, इसके लिये सूचना-आधारित सक्रिय निगरानी और खुफिया तंत्र को मजबूत करना।
समन्वय और सतर्कता
रेल्वे सुरक्षा बल, सिविल पुलिस एवं रेल्वे प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना ताकि अपराधों की रोकथाम और जॉच प्रभावी ढंग से हो सके।
संवेदनशीलता और पारदर्शिता
चलती ट्रेनो में चोरी की घटना या अन्य घटना होने पर यात्रियो को तुरन्त पुलिस सहायता एवं उनकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करना एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी राजस्थान पुलिस की प्राथमिकताएं 2026 की पूर्णतया पालना सुनिश्चित की जायेगी।
