Doordrishti News Logo

भगत की कोठी-चेन्नई सुपरफास्ट के समय में आंशिक परिवर्तन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगत की कोठी-चेन्नई सुपरफास्ट के समय में आंशिक परिवर्तन।पश्चिम रेलवे द्वारा समयपालनता में सुधार के उद्देश्य से भगत की कोठी-चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

जोधपुर-जम्मू सीधी ट्रेन होगी बहाल,आरक्षण शुरू

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 20626 भगत की कोठी-चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग में भीलड़ी स्टेशन पर ठहराव समय 25 मार्च से आगामी आदेशों तक संशोधित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवर्तित समयानुसार यह ट्रेन अब भीलड़ी स्टेशन पर सुबह 10.55 बजे पहुंचेगी और 11 बजे प्रस्थान करेगी। इससे पहले यह ट्रेन 10.45 बजे आगमन और 10.50 बजे प्रस्थान करती थी।