Parshuram Mahadev

Parshuram mahadev : परशुराम महादेव की पैदल यात्रा पर 24 को रवाना होगा जत्था

Parshuram mahadev : जोधपुर,जोधाणा धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में जोधाणा युवा ग्रुप के 25 सदस्यों का दल 24 दिसम्बर को शाम 4 बजे तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होगा। बनावता बेरा,चैनपुरा पर 24 दिसम्बर को शाम 4 बजे शिव मंदिर पर संस्थान के अध्यक्ष शंकर लाल कच्छवाह,सचिव प्रमोद साखँला, मेला अधिकारी शिवसिंह कछवाहा, मेला संयोजक सुरेन्द्र सिंह चौहान के सानिध्य में पूजा अर्चना की जाएगी।

ये भी पढ़े- भगत की कोठी-पुणे स्पेशल एक तरफा रेल का संचालन

उससे पश्चात संघ रवाना होगा। इसका पहला पङ़ाव रोहिट में रहेगा। बाद में गन्दोज,सादङी होते हुऐ परशुराम महादेव के दरबार में पहुंचेगा। मेला संयोजक जय सिंह कछवाहा ने बताया है कि इस यात्रा का यह सिल्वर जुबली वर्ष है। इस उपलक्ष यह तीन दिवसीय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।(parshuram mahadev)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews