जिलेभर में हुई अभिभावक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बैठक

रचनात्मक विकास पर रहा विशेष फोकस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिलेभर में हुई अभिभावक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बैठक। प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) को सुदृढ़ करने तथा अभिभावक-समुदाय की सहभागिता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर अभिभावक–आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बैठक (PAM) का आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग, जोधपुर के उपनिदेशक रावत राम कड़वासरा ने बताया कि अमावस्या पर आयोजित इस बैठक की थीम “बच्चों में रचनात्मक विकास” रही। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र महावीर नगर में भी अभिभावक– आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांति ने प्रत्येक बच्चे के रचनात्मक विकास से संबंधित आकलन प्रपत्र अभिभावकों के साथ साझा करते हुए उन्हें विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ.सुनन्दा सैनी ने अभिभावकों को ईसीसीई गतिविधि कैलेंडर की दैनिक गतिविधियों,“पोषण भी-पढ़ाई भी” कार्यक्रम तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों के प्रमुख कार्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा से संबंधित आकलन प्रपत्रों का भी अवलोकन किया।

बीएच सीरीज वाहनों के बकाया कर जमा कराने के निर्देश

जिला समन्वयक कानाराम सारण ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों पर संचालित प्री-स्कूल शिक्षा का उद्देश्य बच्चों की भाषा, रचनात्मकता,बौद्धिक क्षमता एवं सूक्ष्म मांसपेशियों का समग्र विकास करना है, जिससे उन्हें विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार किया जा सके।

महिला पर्यवेक्षक कल्पना तासलीवाल ने आयुवर्ग अनुसार शिक्षण सामग्री की जानकारी देते हुए बताया कि 3 से 4 वर्ष के बच्चों के लिए किलकारी वर्कबुक, 4 से 5 वर्ष के लिए उमंग वर्कबुक तथा 5 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए तरंग वर्कबुक के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बैठक में 30 अभिभावकों ने सहभागिता कर बच्चों के समग्र विकास हेतु सहयोग का संकल्प लिया।

Related posts: