Doordrishti News Logo

पंचनद संस्थान की वार्षिक “पंचनद शोध पत्रिका 2020” का लोकार्पण आज दिल्ली में एक सादे समारोह में आयोजित किया गया। लोकार्पण, संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्ण सिंह आर्य और वर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर बृजकिशोर कुठियाला के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

पंचनद शोध संस्थान समाज को भिन्न स्थितियों में संवाद के माध्यम से जोड़ने का काम करता है। पंजाब में अतिवाद के दौर में संस्थान ने काम करना शुरू किया था जो अब तक काफी विस्तृत हो चुका है। पंजाब से शुरू हुई संवाद यात्रा अब तक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल, पंजाब हरियाणा और दिल्ली में सक्रिय है। संस्थान अपनी स्थानीय इकाइयों के सहयोग से व्यापक राष्ट्रीय-दृष्टि से विभिन्न व्याख्यानो, प्रकाशनों, सर्वेक्षणों के माध्यम से सामाजिक एकता के लिए शोध कार्य कर रहा है।

पंचनद शोध पत्रिका 2020

शोध की भारतीय दृष्टि संस्थान की विशेषता है। अब तक संस्थान ने अपने वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के प्रख्यात मनीषियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के 27 व्याख्यान आयोजित किये हैं और 24 वार्षिक शोध पत्रिकाओं का प्रकाशन किया है। लघु पुस्तिकाएं और व्याख्यानों/वेबिनारों के संख्या बहुत ज्यादा है।
संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर बृजकिशोर कुठियाला ने बताया कि वर्ष 2020 के लिए संस्थान ने भारत के विभिन्न अंचलों, प्रदेशों की लोक परंपराओं को अपने शोध का विषय बनाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

भारतीय संस्कृति के मर्मज्ञ एवं संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्ण सिंह आर्य के परंपराओं के सूत्र को विस्तार देते हुए इस विचार को देशव्यापी बनाया। विकास के काल में हमारी बहुत सी परंपराएं दम तोड़ चुकी हैं। जो परंपराएं अभी जीवित हैं उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। इस के लिए ख्याति प्राप्त संस्कृतिकर्मियों, ज्ञाताओं, कला मर्मज्ञों, समाज चिंतकों के माध्यम से एक अच्छा प्रयास हुआ है।

लोक परंपराओं को समेटती “पंचनद शोध-पत्रिका-2020 : हमारी लोक परंपराएं” में 42 लेख हैं। सभी लेख पठनीय हैं। पत्रिका का संपादन भारतीय संस्कृति में गहन रुचि रखनेवाले सीनियर रेडियो ब्रॉडकास्टर पार्थसारथि थपलियाल और लोकसम्पदा में रुचि रखनेवाले डॉ. कृष्णचन्द्र पांडे ने किया है।
विमोचन के बाद पंचनद के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. कृष्ण सिंह आर्य, प्रोफेसर बृजकिशोर कुठियाला, डॉ. कृष्ण चंद्र पांडे, रोहित वासवानी और विक्रम अरोड़ा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निवास गए और उन्हें शोध पत्रिका भेंट की।

ये भी पढें – भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण महिलामोर्चा ने सौपा ज्ञापन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

निफ्ट के विभिन्न कोर्सेज में सत्र 2026 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

December 18, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण

December 17, 2025

मंगलवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में 2043521 मतदाताओं का नाम सम्मिलित

December 16, 2025

बालोतरा से पचपदरा नई रेल लाइन के फ़ाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी

December 15, 2025

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.2 तथा नराकास जोधपुर 2 में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

December 13, 2025

जेन-जी थीम पर आधारित राजस्थान का पहला नवीनीकृत डाकघर आईआईटी जोधपुर का उद्घाटन

December 13, 2025

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शनिवार को चलेगी

December 13, 2025

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बालवाहिनी के संबंध में बैठक

December 12, 2025