Doordrishti News Logo
  • शहर और प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटे हैं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री
  • जोधपुर क्षेत्र में 25 अप्रैल से 5 मई तक करा चुके हैं 409 मीट्रिक टन लीक्वड ऑक्सीजन की आपूर्ति

जोधपुर, संसदीय क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत निरंतर प्रयासरत हैं। शेखावत के प्रयासों से 25 अप्रैल से 5 मई तक जोधपुर क्षेत्र में 409 मीट्रिक टन लीक्वड ऑक्सीजन की आपूर्ति हो चुकी है, जिसमें 259.5 मीट्रिक टन जामनगर और 149.49 मीट्रिक टन की आपूर्ति भिवाड़ी से की गई है। शुक्रवार को शहर के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री ने तत्काल तीन टैंकर और फलोदी बाप में 40 सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। शेखावत ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि कहीं भी ऑक्सीजन की कमी नहीं हो।

Oxygen was running out in the hospital, Shekhawat immediately ordered three tankers

सूर्यनगरी में रहकर शेखावत स्वयं ऑक्सीजन आपूर्ति समेत दूसरी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। ऑक्सीजन टैंकर जोधपुर से एयरलिफ्ट कर समय पर भिजवाने और एस्कॉर्ट कर जोधपुर लाने तक की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे प्रदेश और केंद्र के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं, ताकि सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जोधपुर के आसपास के अन्य स्थानों पर भी ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों को राहत मिल सके।

Oxygen was running out in the hospital, Shekhawat immediately ordered three tankers

आइसोलेशन सेंटर को मिला आपात सेवा वाहन

राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में 120 बेड के कोविड केयर आइसोलेशन सेंटर के लिए आपात सेवा वाहन उपलब्ध कराया गया है। यह वाहन वार्ड 33 के पार्षद घनश्याम भाटी ने तैयार करवाया है, जो आइसोलेशन सेंटर में निःशुल्क सेवा के लिए उपल्ब्ध रहेगा। केंद्रीय मंत्री शेखावत और जोधपुर दक्षिण की महापौर वनीता सेठ ने उक्त वाहन सेंटर को सौंपा। शेखावत ने वाहन की पूजा कर कुंकुम का तिलक किया और चालक कमल भाटी के मौली बांध कर इसे सेंटर से रवाना किया। पार्षद घनश्याम भाटी ने बताया कि वाहन में ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़े :- वैक्सीनेशन के लिए लोग हुए जागरूक

एम्स से पहुंचीं दवाइयां और पीपीई किट

जोधपुर एम्स से दवाइयां और पीपीई किट आइसोलेशन सेंटर पहुंच गई हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत और महापौर वनीता सेठ शुक्रवार को दिनभर सेंटर पर रहे और व्यवस्था को पूर्ण करने में जुटे रहे। उनके साथ पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा, माहेश्वरी महासभा के संदीप काबरा, उप महापौर किशन लड्ढा, पार्षद घनश्याम भाटी, योगेश व्यास, नरेंद्र फितानी, दीपक माथुर, अनिल प्रजापत पुरषोत्तम आचार्य सहित अनेक पार्षद मौजूद थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026