Doordrishti News Logo
  • जिला परिषद चुनाव परिणाम
  • पोलटेक्निक कालेज के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा
  • मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

जोधपुर, जिले में हुए जिलापरिषद व पंचायत चुनाव चुनावों की मतगणना में अब तक 7 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए हैं,जिनमे से 5 कांग्रेस और 2 भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। वार्ड नम्बर 8,12,13,17,18 से कांग्रेस तथा वार्ड 4व 9 से भाजपा की जीत हुई है।

अब तक घोषित परिणाम

वार्ड 8 से कांग्रेस की गीता जीती है उन्हें 16831 वोट मिले,वार्ड 12 से कांग्रेस के अशोक चौधरी जीते उन्हें 16230 वोट मिले,13 से कांग्रेस की लीला देवी विजयी हुई इन्हें 15283 वोट मिले,वार्ड 17 से कांग्रेस की धनवंती देवी जीती इन्हें 11768 वोट मिले इसी प्रकार वार्ड 18 से कांग्रेस की मुन्नी देवी गोदारा विजयी हुई इन्हें 13375 वोट मिले।
इसी प्रकार वार्ड 4 से भाजपा के किशन सिंह जीते इन्हें 12809 वोट मिले,वार्ड 9 से भाजपा के राजेन्द्र प्रशाद विजयी हुए इन्हें 17094 वोट मिले।

मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कालेज परिसर के बाहर प्रयाशियों के समर्थकों की भारी भीड़ जमा है। ये अपने प्रत्याशी की जीत का जश्न मना रहे हैं। शनिवार सुबह 9 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में शुरू हुई। दो चरणों मे हो रही इस मतगरण मे पहले चरण में पंचायत सदस्य के वोट की गिनती शुरू की गई। दूसरे चरण में 12:30 बजे जिला परिषद चुनाव की मतगणना शुरू की गई। शुरुआती रुझान में भाजपा कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

ये भी पढें – साहब- 600 किलोमीटर चल कर आए हैं बाबा के दर्शन को जानें दो..

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026