Doordrishti News Logo

योग कार्यशाला का आयोजन

जोधपुर,योग कार्यशाला का आयोजन। हमारा साहस ट्रस्ट की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योगदिवस पर योग कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में योग गुरु पूजा राजपुरोहित ने बच्चों और महिलाओं को योग सीखाया और योग सम्बन्धित जानकारी के साथ योगा करने से होने वाले लाभों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

इस अवसर पर ट्रस्ट संचालिका तमन्ना भाटी ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से समय समय पर अलग अलग कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। भविष्य में भी इसी प्रकार योग की कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Related posts: