कमिश्नरेट के थानों में पुलिस जनसहभागिता बैठकों का आयोजन
बैठकों में आमजन को सुरक्षा, नशामुक्ति तथा साईबर अपराधों की रोकथाम पर दिया गया जोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमिश्नरेट के थानों में पुलिस जनसहभागिता बैठकों का आयोजन। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग तथा जनसहाभागिता अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में पुलिस आयुक्त शरत कविराज द्वारा प्रदत निर्देशों की पालना में शनिवार को आयुक्तालय के जिला पूर्व एवं पश्चिम में पुलिस की जनसहभागिता बैठक का आयोजन किया गया।
मथानिया थाने की बैठक में एडीसीपी सिकाउ शुभकरण की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा, नशामुक्ति और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तिवंरी क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने और एक सुरक्षित माहोल उपलब्ध करवाने एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए पुलिस और जनता ने हाथ मिलाया है। बैठक में थानाधिकारी कैलाशी,एसआई चन्द्रकिशोर पुलिस मय स्टाफ ने भाग लिया।
विशेष जनसहभागिता बैठक में आमजन ने एक स्वर में तिवंरी को अपराध मुक्त और नशामुक्त बनाने और राजकोप सीटीजन एप का उपयोग करने का संकल्प लिया। बैठक में तिंवरी में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी केमरे लगाकर सुरक्षा मजबूत करने के लिए आमजन से आह्वान किया, जिस पर आमजन ने आश्वस्त किया कि जल्द और सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा को चाक चौबन्द किया जाएगा। नशा मुक्ति पर विशेष ध्यान देनें के सम्बन्ध में बुजुर्ग व्यक्तियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के वितरण और प्रचार-प्रसार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा और साइबर अपराध के सौदागरों की सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। जागरूक नागरिक ही पुलिस की असली आंख और कान हैं। संदिग्धों की सूचना, किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत राजकोप सिटीजन एप से सम्पर्क स्थापित कर सीधे किसी भी अधिकारी को सूचित करें। इसी तरह माता का थान थाने मेें थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खां सहित बैठक का आयोजन हुआ। जिला पश्चिम में भी सहभागिता बैठक का आयोजन किया गया।
राजकोप सीटीजन एप की उपयोगिता
1.आमजन के लिए राजकोप सिटीजन एप के माध्यम से एसओएस बटन दबाकर इमरजेंसी सेवा का लाभ।
2.किसी भी अधिकारी के सम्पर्क नम्बर की सुविधा।
3.घर बैठे पुलिस से सम्बन्धित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करने और उसमें की गई कार्यवाही का फीडबैक लेने की सुविधा।
4.लोस्ट आर्टिकल्स की रिपोर्ट घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।
