मंडल रेल प्रबंधक की पहल पर राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन

केंद्र सरकार के अनेक कार्मिकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडल रेल प्रबंधक की पहल पर राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन।नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (क्रमांक-1),जोधपुर की ओर से सदस्य कार्यालयों के कार्मिकों के लिए 20 विविध राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

यह पहल समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन में राजभाषा हिंदी के सरकारी कार्यों में व्यापक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है। इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा तथा समिति के सचिव एवं राजभाषा अधिकारी नरेन्द्र सिवासिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उनके नेतृत्व में तैयार कार्ययोजना को सभी सदस्य कार्यालयों के सहयोग से प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। इस वर्ष 13 अक्टूबर से 18 नवम्बर 2025 के दौरान भारतीय डाक विभाग,बीएसएफ,सीजीएसटी, बीएसएनएल,आईआईटी,एनआई एफटी,इंडियन ऑयल,कांकॉर, सीपीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न कार्यालयों में इन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ। जिसमें सैंकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लेकर राजभाषा गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

महिला यात्री का पर्स लौटाकर टीटीई ने दिखाई ईमानदारी

सिवासिया के अनुसार समिति का यह प्रयास राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कामकाज में इसके सहज उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी और अनुकरणीय पहल साबित हो रहा है।

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026