Doordrishti News Logo

मण्डल स्तरीय ऑर्गेनाइजर्स संगोष्ठी सम्पन्न

जोधपुर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जोधपुर की मण्डल स्तरीय ऑर्गेनाइजर संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी के निर्देशन में किया गया। ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से आयोजित इस बैठक में जन अनुशासन पखवाड़े एवं माह अप्रैल में संचालित गतिविधियों के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया।

वेबीनार को संबोधित करते हुए सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी ने कहा कि कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए सभी जिलों में कार्य गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
स्काउट आयुक्त जोशी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की इस दूसरी लहर में भी स्काउट गाइड संगठन का जिला प्रशासन को विधिवत सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस हेतु संगठन के युवा कार्यकर्ता एवं उनके मार्गदर्शक यूनिट लीडर्स एवं पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर जोशी ने युवाओं को स्काउट गाइड पदाधिकारियों के पूर्णत: निर्देशन में रहकर विशेष सतर्कता के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को निर्देशित किया।

वेबीनार में जोधपुर से सीओ छत्तर सिंह पिडियार, सुयश लोढा, जालौर से एमआर वर्मा, माउंट आबू से जितेंद्र भाटी, बाड़मेर से योगेंद्र सिंह राठौड़, पाली से डिंपल दवे, गोविंद मीणा,  सिरोही से नरेंद्र खोरवाल व जैसलमेर से निशू कंवर ने भागीदारी कर अपने अपने जिले की गतिविधियों से अवगत कराया।

ये भी पढ़े :- कोरोना संक्रमण के कारण रद्द ट्रेनों की सूची जारी

Related posts: