क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन
कालीबाई भील महिला एवं बाल विकास शोध संस्थान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन। महिला अधिकारिता निदेशालय,महिला एवं बाल विकास विभाग,राजस्थान सरकार के अंतर्गत कालीबाई भील महिला एवं बाल विकास शोध संस्थान द्वारा शुक्रवार को रीजनल ट्रेनिंग सेंटर,एचसीएम रीपा,जोधपुर में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों (सीएमपीओ) हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला अधिकारिता,जोधपुर के उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत अधिकारियों की क्षमता वृद्धि करते हुए संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाना था।
इस अवसर पर जोधपुर,फलौदी, जैसलमेर,पाली,बाडमेर,बालोतरा आदि जिलो के 27 बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया,जिनमें महिला अधिकारिता तथा समेकित बाल विकास सेवा एवं बाल अधिकारिता के अधिकारी शामिल थे।
प्रशिक्षण का संचालन तकनीकी सहायता इकाई के रमाकांत सतपथी एवं तरुण गुप्ता तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय, जोधपुर के संकाय सदस्य बिमल कुमार समंतराय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। विभिन्न केस परिदृश्यों के आधार पर बाल विवाह की विभिन्न अवस्थाओं में अधिकारियों की प्रभावी प्रतिक्रिया पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
विभागीय पोर्टल EEMS 16 अप्रैल से आगामी आदेशों तक रहेगा बंद
महिला अधिकारिता,फलोदी के सहायक निदेशक चंद्रवीर सिंह भाटी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज का प्रशिक्षण अत्यंत व्यावहारिक एवं प्रभावी दृष्टिकोण के साथ संचालित किया गया। इसमें हमें न केवल विषय की गहन समझ प्राप्त हुई,बल्कि उसके वास्तविक जीवन में उपयोग के तरीकों पर भी विस्तृत मार्गदर्शन मिला। विशेष रूप से बाल विवाह की रोकथाम हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता तथा इससे प्रभावित बच्चों की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरभी चौहान पाली ग्रामीण ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा इस प्रशिक्षण में जमीनी स्तर पर किए जाने वाले कार्यों एवं संबंधित संस्थाओं की भूमिका पर उपयोगी एवं सार्थक चर्चा हुई। हम इसे अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू कर सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिला अधिकारिता जोधपुर केउपनिदेशक फरसाराम विश्नोई ने सभी प्रतिभागियों एवं दक्ष प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
