Doordrishti News Logo

सबइंस्पेक्टर व उच्चाधिकारियों को अवकाश नहीं देने के आदेश जारी

16वीं विधानसभा पंचम सत्र

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सबइंस्पेक्टर व उच्चाधिकारियों को अवकाश नहीं देने के आदेश जारी। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर सबइंस्पेक्टर और उच्चाधिकारियों को अवकाश नहीं देने को कहा है। यह आदेश 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र को देखते हुए जारी किए गए है।

किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान ने सभी पुलिस उपायुक्तों, एडीसीपी,एसीपी,पुलिस निरीक्षकों, संचित निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष आयुक्तालय के प्रभारी को आदेश भिजवाए हैं। आदेश की पालना तत्काल रूप से प्रभावी मानी जाएगी। विशेष परिस्थितियों में पुलिस आयुक्त की सहमति के बाद अवकाश प्रदान किया जाएगा।