जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन
ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों को होगी सुविधा हेतु
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री भार को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-आसनसोल- जोधपुर के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04819, जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 से 28 अप्रैल तक (कुल 03 ट्रिप) संचालित की जाएगी। यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को जोधपुर से सायं 17:00 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को प्रातः 04:55 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी प्रकार,गाड़ी संख्या 04820, आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 से 30 अप्रैल तक (कुल 03 ट्रिप) संचालित होगी। यह गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को आसनसोल से प्रातः 07:55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को सायं 18:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित
यह विशेष ट्रेन मार्ग में गोटन,मेडता रोड,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नांवा सिटी,फुलेरा,जयपुर, बांदीकुई,भरतपुर,आगरा(इदगाह), टुंडला,इटावा,गोविंदपुरी,सुबेदार गंज,पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,बक्सर,आरा,दानापुर, पटना,फतुहा जं.,बख्तियारपुर, बाढ़,मोकामा,किऊल,जमुई, झाझा,जसीडीह,मधुपुर एवं चितरंजन स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 01 द्वितीय एसी,03 तृतीय एसी,10 शयनयान,04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बे लगाए जाएंगे।
