जिला पश्चिम पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह
- अपराध संबंधी व्यक्तिगत सूचना के नंबर जारी
- पुलिस उपायुक्त खुद कर रही मॉनिटरिंग
- मोबाइल नम्बर 9530440443 पर दे सकते है सूचना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला पश्चिम पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह।कमिश्ररेट में जिला पश्चिम पुलिस की तरफ से ऑपरेशन चक्रव्यूह शुरू किया गया है। इसमें अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की तरफ से एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग खुद पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत कर रही हैं।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत द्वारा जिला स्तर पर अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए जिला स्तर पर ’ऑपरेशन चक्रव्यूह’ चलाया जा रहा है। जिसको और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर अवैध मादक पदार्थो (अफीम, डोडा,एमडी,स्मैक,गांजा,हिरोईन, नसीली दवाइयां आदि) की तस्करी की सूचना देने के लिए एक मोबाईल नम्बर 9530440443 जारी किए गए हैं। जो स्वयं पुलिस उपायुक्त के पास रहेगा। जिस पर कोई भी आमजन अवैध मादक पदार्थो की सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
गुब्बेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस का विरोध,हाथ को दांतों से काटा
ऑपरेशन चक्रव्यूह में अब तक यह कार्रवाई की गई
जिला विशेष टीम द्वारा पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 05 हजार रुपए का इनामी अपराधी बुधाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। राजीव गांधी नगर के 05 हजार रुपए का इनामी अपराधी महादेव गुरू उर्फ दिनेश कुमार को पकड़ा गया। पुलिस थाना बोरानाडा थाना क्षैत्र में संचालित अवैध नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक के विरूद्ध सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ कार्रवाई की गई। सीएचबी में महिला को एमडी ड्रग के साथ पकड़ा गया। बोरानाडा पुलिस ने अफीम के दूध के साथ रामसिंह को गिरफ्तार किया गया है।
