Doordrishti News Logo

चाय के ढाबे की आड़ में ऑनलाइन केसिनो, संचालक गिरफ्तार

  • 50 हजार की नगदी जब्त
  • 3 लाख का हिसाब किताब पकड़ा
  • लाखों रूपए के हिसाब-किताब की डायरी जब्त

जोधपुर, शहर की कमिश्नरेट स्पेशल टीम (सीएसटी) ने गुरूवार को माता का थान क्षेत्र में 80 फीट रोड पर स्थित एक टी स्टॉल एंड कैफे में एण्ड्रायड मोबाइल की सहायता से ऑनलाइन केसिनो गेम चलाने वाले केसिनो संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 हजार 460 रूपए नकद, 3 लाख 35 हजार 911 रूपए के ऑनलाइन अकाउंट ट्रांजेक्शन, 2 मोबाइल फोन व लाखों रूपए की हिसाब किताब की डायरी जब्त की है।

सीएसटी टीम प्रभारी एएसआई प्रकाशराम ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि 80 फीट रोड पर स्थित भोलेनाथ टी स्टॉल एंड कैफे में एण्ड्रायड मोबाइल की सहायता से ऑनलाइन केसिनो गेम चलाया जा रहा है। इस सूचना पर सीएसटी प्रभारी एएसआई प्रकाश राम, हैड कांस्टेबल गंगासिंह,कांस्टेबल इमरान खान,थानाराम,तेजाराम, प्रेमाराम व विशनाराम मौके पर पहुंचे और वहां पर ऑनलाइन केसिनो गेम चला रहे माता का थान थानान्तर्गत शिक्षक नगर निवासी वीरेंद्र उर्फ लाला पुत्र राजेंद्र वैष्णव उर्फ राजूदास को दस्तयाब कर संबंधित थाना माता का थान पुलिस को सुपुर्द किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026