Doordrishti News Logo

बॉयलर फटने से एक श्रमिक घायल

कीर्तिनगर हादसे की याद दिला दी, तब गई थी कई लोगों की जान

जोधपुर,बॉयलर फटने से एक श्रमिक घायल। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र के राम अवतार नगर में फैक्ट्री में रविवार की दोपहर में बॉयलर फटने से हुए हादसे में एक श्रमिक घायल हो गया। रविवार अवकाश के चलते ज्यादातर मजदूर छुट्टी पर थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे ने कीर्तिनगर हादसे की याद को ताजा कर दिया। गैस सिलेण्डर फटने से कीर्तिनगर में कई लोगों की जान गई थी।

यह भी पढ़ें – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी पहुंचे जोधपुर

रविवार को हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में एक श्रमिक था जो घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। फैक्ट्री में काजू पैकिंग कर बाजार में बेचे जाते हैं। बताया जा रहा है हादसा यहां लगे बॉयलर में पानी अधिक गर्म करने की वजह से हुआ। जिसकी वजह से बॉयलर फट गया। इसकी चपेट में श्रमिक आ गया। रविवार का दिन होने से फैक्ट्री में अवकाश की वजह से यहां एक ही श्रमिक था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली।फिलहाल घायल श्रमिक का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री गहलोत सोमवार को जोधपुर आएंगे

थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि माता का थान के अंदर रामावतार नगर में ऋषभ एंटरप्राइजेज है। यहां काजू को गर्म करके पैकिंग करके बाजार में बेचा जाता है। आज बॉयलर फटने की सूचना मिली थी। वे यहां मौके पर पहुंचे। हादसे में एक श्रमिक विजय मामूली घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए फैक्ट्री मालिक हॉस्पिटल लेकर गए। हादसा बॉयलर में पानी अधिक गर्म करने की वजह से हुआ। घटना को लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल फैक्ट्री श्रमिक की हालत सामान्य बनी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026