Doordrishti News Logo

क्रिएशन ऑफ सोनार बांग्ला’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने रखे अपने विचार

कोलकाता,जोधपुर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती असीम संभावनाओं वाली है। कोलकाता देश की आर्थिक राजधानी वैसे ही नहीं थी। उद्योग के लिए जो भी चाहिए, यहां सबकुछ है, लेकिन औद्योगिक इको सिस्टम नहीं है। इसके कारण यहां आर्थिक और औद्योगिक विकास गर्त में चला गया। अगले महीने भाजपा की सरकार बनते ही यही इको सिस्टम पटरी पर आना शुरू हो जाएगा। आने वाले 10 वर्षों में बंगाल उसी स्थान पर पहुंच जाएगा, जहां वो पहले था।

One vote of yours will change Bengal - Shekhawat

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि सेव बंगाल और प्रोफेशनल्स फॉर बंगाल के ‘क्रिएशन ऑफ सोनार बांग्ला’ विषय पर आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि वामपंथियों की शासन करने और लंबे समय तक सत्ता में बने रहने की एक ही यूएसपी है, भय पैदा करो और शासन करो।

पूरी दुनिया में आप जहां भी देख लें, चाहे चीन में, उत्तर कोरिया में या भारत के किसी राज्य में, जहां भी उनका शासन रहा,पुलिस-प्रशासन के शह पर पलने वाले गुंडों के माध्यम से भय पैदा कर अपने शासन को कायम रखा।

One vote of yours will change Bengal - Shekhawat

शेखावत ने कहा कि वामपंथियों की शह पर पुलिस ने हर उस आदमी की आवाज दबा दी, जो सत्ता के खिलाफ मुखर हो रहा था, ताकि कोई और आवाज नहीं उठा सके। ये राजनीति यहां कांग्रेस ने शुरू की और वामपंथी इसके विशेषज्ञ थे। लिहाजा जब वे सत्ता में आए तो उन्होंने तीन दशक से ज्यादा समय तक इसे संस्थागत बना दिया। इसे तृणमूल कांग्रेस ने आगे बढ़ाया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि देश बदलाव की स्थिति से गुजर रहा है। इस स्थिति में पश्चिम बंगाल में भी बदलाव सुनिश्चित होना चाहिए। परिवर्तन के इस यज्ञ में आप सभी आहूति जरूर दें। आपके एक वोट से देश में परिवर्तन चल रहा है और अब आपके एक वोट से पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का दौर शुरू होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कई लोगों के सवालों के जवाब भी दिए।

Related posts:

मथानिया में ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद चौधरी ने की रेल मंत्री से मुलाकात

December 19, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण

December 17, 2025

मंगलवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में 2043521 मतदाताओं का नाम सम्मिलित

December 16, 2025

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री का विपक्ष पर हमला

December 14, 2025

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.2 तथा नराकास जोधपुर 2 में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

December 13, 2025

जेन-जी थीम पर आधारित राजस्थान का पहला नवीनीकृत डाकघर आईआईटी जोधपुर का उद्घाटन

December 13, 2025

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शनिवार को चलेगी

December 13, 2025

रेलवे ब्लॉक के कारण तीन ट्रेनें देरी से होगी रवाना,दो कैंसिल

December 12, 2025