Doordrishti News Logo

जोधपुर, माहेश्वरी समाज के युवा संगठन मास्टर्स क्लब की ओर से रविवार को एक मोक्ष वाहन और दो शव डीपफ्रीज माहेश्वरी समाज को भेंट किए। सिवांची गेट स्थित माहेश्वरी समाज बगीची में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में मास्टर्स क्लब के पदाधिकारियों ने माहेश्वरी सभा के महामंत्री संदीप काबरा और समाज के मंत्री नंदकिशोर शाह को मोक्ष वाहन की चाबी सौंपी।

मोक्ष वाहन शव डीपफ्रिज

माहेश्वरी समाज के मंत्री नंदकिशोर शाह ने बताया कि सेवा कार्य में माहेश्वरी समाज सदैव अग्रणी रहा है। कोरोना के संक्रमण काल में माहेश्वरी समाज के मोक्ष धाम में सभी धर्मों के लिए नि:शुल्क अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। शाह ने बताया कि समाज के युवा संगठन मास्टर्स क्लब में सर्व समाज की सेवा के लिए एक मोक्ष वाहन और दो शव डिप फ्रीजर भेंट किए हैं।

मोक्ष वाहन शव डीपफ्रिज

शाह ने बताया यह मोक्ष वाहन और शव डीप फ्रीजर सर्व समाज के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर उप महापौर दक्षिण किशन लड्ढा, उपमंत्री हरि गोपाल राठी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पुंगलिया, जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम मूंदड़ा, मोक्ष धाम प्रभारी अजय राठी, नर्सिंग केयर सेंटर अनिल जाजू, शंकर भूतड़ा, ऑफिस अधिकारी रमेश लोहिया, मास्टर्स क्लब के अध्यक्ष शिव सोनी, उपाध्यक्ष मनीष चांडक, दिनेश धूत, सचिव अनिल पुंगलिया, कोषा अध्यक्ष अनुराग लोहिया, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

>>>रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र, केरिपु बल जोधपुर में नवारक्षियों को लगाई गई कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed