Doordrishti News Logo

रिपोर्ट:- जेपी गोयल

कार्यशाला का हुआ आयोजन

जोधपुर, जिले के शेरगढ़ में मुख्यमंत्री द्वारा जारी निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए घर-घर औषधि योजना में तैयार किए जा रहे एक लाख पौधों के वितरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मदन सिंह बोड़ा ने बताया कि इस योजना में अगले 5 वर्षों में प्रत्येक परिवार को तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, कालमेघ के दो-दो पौधे एवं कुल 8 पौधे तीन बार निःशुल्क दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

घर-घर औषधि योजना

शेरगढ़ नर्सरी से इस वर्ष 12500 परिवारों को 8-8 पौंधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। ये पौधे 1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक क्रमिक रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। शेरगढ़ पंचायत के 4033 परिवारों को सेखाला नर्सरी से पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। शेष रहे परिवारों को अगले वर्ष पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।

ये चारों प्रजाति के पौधे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाते हैं तथा व्यक्ति को निरोगी रखने में सहायता प्रदान करते हैं। इस कार्यशाला में उपखण्ड अधिकारी डॉ. मनोज खेमादा, विकास अधिकारी डॉ. दीपक कुमार शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी मदन सिंह बोड़ा व क्षेत्र के सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढें – कृषि मंडी से फलों के सौ खाली कैरेट चोरी, बदमाश लगा पुलिस के हाथ

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026