Doordrishti News Logo

डंपर और बाइक में भिडंत,एक की मौत,दो घायल

जोधपुर,शहर के निकट डांगियावास बनाड़ रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया है। डांगियावास पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि पालासनी निवासी 38 साल का इमरान पुत्र आदरमान,अब्दुल शरीफ पुत्र गफ्फार मोहम्मद एवं रूकड़ली निवासी 36 साल का रमजान पुत्र सदीक खान अपनी बाइक से डांगियावास बनाड़ रोड से निकल रहे थे। तब एक डंपर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए इन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में इमरान की मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए अब्दुल शरीफ एवं रमजान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026