Doordrishti News Logo

बस में यात्री के बैग से एक किलो चांदी और दो तोला सोने के आभूषण चोरी

जीरो नंबर एफआईआर भेजी सिरोही

जोधपुर(डीडीन्यूज),बस में यात्री के बैग से एक किलो चांदी और दो तोला सोने के आभूषण चोरी।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से बस में सवार एक यात्री के बैग से एक किलो चांदी और दो तोला स्वर्णाभूषण के साथ सात हजार रुपए पार हो गए। वह सिरोही के बरसीन गांव पहुंचा तब उसे घटना का पता लगा। पीडि़त ने यहां पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में प्राथमिकी दी। मगर बाद में बिना नंबरी एफआईआर को सिरोही के पालड़ी एम थाना भेजा गया।

इस ब्ल्यू लाइन को क्लिक कीजिए – अवैध शराब बरामद, आधा दर्जन लोगों को पकड़ा

पुलिस के अनुसार दरअसल गुजरात के मेहसाना जिले के थानाबी डिवीजन के राघनपुर चौकड़ी निवासी मुकेश चौधरी पुत्र कसना राम चौधरी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 15 मार्च की रात्रि के समय वह जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से एक बस में सवार हुआ था। जहां अगले दिन सुबह सिरोही के बरसीन गांव पहुंचा तो पता लगा कि उसके बैग से एक किलो चांदी,2 तोला सोना और सात हजार रुपये की नकदी गायब है।

इस पर नजदीक के पुलिस स्टेशन गया। मगर वहां से बाद में उसने एफआईआर जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दी। मगर घटनास्थल सिरोही जिला होने पर पालड़ी एम थाने में यह एफआई आर भेजी गई है। संभवत: रात को बस में उसे नींद आई और कोई यात्री बैग से स्वर्णाभूषण के साथ नगदी चुरा ले गया। फिलहाल मामले में पड़ताल जारी है।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026