Doordrishti News Logo

एक ने गैराज में लगाया फंदा दूसरा नहरी पानी में गिरा,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक ने गैराज में लगाया फंदा दूसरा नहरी पानी में गिरा,मौत। शहर के मथानिया और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक ने गैराज में फंदा लगाकर खुदकुशी की तो दूसरा नहरी पानी में गिर गया। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

मथानिया पुलिस ने बताया कि खुडियाला चामू निवासी भानू पुत्र शंकरराम गवारिया ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार खुडियाला चामू निवासी 20 वर्षीय दिनेश पुत्र बस्ताराम गवारिया मथानिया में आए बिजारियां बावड़ी में नहर में पानी पीते समय पैर फिसलने से गिर गया,जिससे पानी में डूबने पर उसकी मौत हो गई।

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 93 लाख की ठगी

दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि गायत्री नगर पाल रोड निवासी भूराराम पुत्र उम्मेदराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक गैराज पालीवाल अस्पताल के पास में है, जहां पर उसके भाई 47 वर्षीय सोमाराम ने फंदा लगा लिया। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। घटना रविवार सुबह की है।