वाटर कूलर पर पानी पीते करंट लगने से एक की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),वाटर कूलर पर पानी पीते करंट लगने से एक की मौत। शहर के बोरानाडा रिको एरिया में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में वाटर कूलर पर पानी पीते समय एक व्यक्ति को करंट लग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तरफ से मर्ग दर्ज किया है।

खेत पर कीटनाशक छिड़कते मुंह में गया,अस्पताल में मौत

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ के देवीनगर बेरा के पास रहने वाले राजेश माली की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता हनुमानराम माली को बोरानाडा रिको एरिया में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में कूलर पर पानी पीते समय वाटर कूलर से करंट लग गया। इस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उनकी मौत हो गई। बोरानाडा पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।