Doordrishti News Logo

एक कार और तीन बाइक चोरी

जोधपुर,एक कार और तीन बाइक चोरी। शहर में अलग अलग स्थानों से एक कार और तीन बाइक चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए है। वाहन चोरों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें – बेटे के साथ मिलकर वेंडर को शादी कराने का झांसा देकर 8.63 लाख ठगे

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि स्वास्तिक कॉम्पेल्कस मरूधर केसरी नगर हाल भवानी नगर विक्टोरिया पैलेस निवासी मोहिनी मुथा पत्नी किशन गोपाल मुथा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनके पुत्र के नाम की एक कार थी। जो उन्होंने अपनी बेटी के यहां भवानी नगर विक्टोरिया पैलेस में खड़ी की थी। वे अपनी बेटी के पास ही रहती हैं।

मंगलवार रात साढ़े बारह से दो बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी कार को चुरा ले गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कार चोर की पहचान कर तलाश की जा रही है।

यहां हुई बाइक चोरी
कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में नवदुर्गा कॉलोनी झालामंड निवासी विरेन्द्र सिंह पुत्र मांगू सिंह ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त को घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। इसी तरह सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में राज मार्केट के पास चमनपुरा नई सडक़ निवासी अख्ताक पुत्र मोहम्मद फारूख ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की शाम के समय वह महात्मा गांधी इमरजेंसी इकाई में आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में बाड़मेर के शिव थानान्तर्गत भियाड़ निवासी सोहनलाल पुत्र स्वरूपराम जाट ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को वह निजी अस्पताल आया था। अस्पताल की पार्रि्क ग से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026