Doordrishti News Logo

घर पर छिपाकर रखी 20.15 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

जोधपुर,घर पर छिपाकर रखी 20.15 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार।लोहावट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस अब उससे अवैध स्मैक खरीदने और बेचने के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें – परिवार से परेशान होकर पानी की टंका पर चढ़ा युवक,रेस्क्यू कर नीचे उतारा

फलोदी एसपी पूजा अवाना ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर 21 अगस्त को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोहावट थाना क्षेत्र के सरहद मोरिया में आरोपी मोरिया लोहावट निवासी रहमान खान पुत्र अल्लारख के घर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान अवैध मादक पदार्थ 20.15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ लोहावट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। देचू एसएचओ दाऊद खान मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस कार्रवाई में लोहावट थाना अधिकारी शिवराज सिंह भाटी, कांस्टेबल इंद्रराज मीणा,सदामाराम, गोपी किशन,महिला कांस्टेबल गुड्डी शामिल रहे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी स्मैक को कहां से खरीद कर लाता था और किन जगहों पर सप्लाई किया करता था।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026