Doordrishti News Logo

12 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की देचू पुलिस ने 12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। आरोपी से स्मैक के बारे में पता लगाया जा रहा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस पर देचू थानाधिकारी राजेश कुमार ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी में एकलखोरी ओसियां निवासी ओमाराम पुत्र विशनाराम जाट को गिरफ्तार कर 12 ग्राम स्मैक जब्त की गई। इससे स्मैक के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: