Doordrishti News Logo

जानलेवा हमला और लज्जा भंग केस में एक गिरफ्तार दो नाबालिग निरूद्ध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जानलेवा हमला और लज्जा भंग केस में एक गिरफ्तार दो नाबालिग निरूद्ध। शहर की प्रतापनगर सदर पुलिस ने जानलेवा हमला और लज्जा भंग के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के साथ दो बालकों को निरूद्ध किया है। जिनसे अब पूछताछ जारी है। मामले में एक महिला की तरफ से सोमवार को केस दर्ज कराया गया था।

जुआरी पकड़े साढ़े नौ हजार रुपए बरामद

थाना प्रभारी एसआई देवाराम ने बताया कि सरकारी स्कूल के पास लाला लाजपत राय कोलोनी की रहने वाली एक महिला ने जानलेवा हमला और लज्जा भंग में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसके घर में आरोपी घुस गए और पुत्रियों से मारपीट किए जाने के साथ लज्जा भंग की। उसका पति और अन्य लोग बीचबचाव करने लगे तब लोहे के पाइप और अन्य हथियारों से हमला किया गया। उसकी गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए।

रिपोर्ट में संजय परिहार,मुकेश,नितान्शु,रोशन,बाबु उर्फ देवेन्द्र व अन्य 4-5 व्यक्तियों को नामजद किया गया। पुलिस ने अब एक आरोपी क्षेत्र में ही रहने वाले देवेन्द्र पुत्र जोराराम मेघवाल को गिरफ्तार किए जाने के साथ दो बालकों को निरूद्ध किया है। पुलिस टीम में एसआई श्रवण कुमार,एएसआई ढलाराम,कांस्टेबल किशनसिंह,दिनेश मीणा,सोहनराम,अनोपाराम,मेघराज,श्यामलाल एवं महिला कांस्टेबल रामफूल को शामिल किया गया।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed