Doordrishti News Logo

कथा सुनने गई वृद्धा के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन पार

जोधपुर,कथा सुनने गई वृद्धा के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन पार।शहर के निंबा निंबड़ी में इन दिनों कथा का कार्यक्रम चल रहा है। कथा सुनने आई एक वृद्धा के गले से अज्ञात शख्स डेढ़ तोला सोने की चेन चोरी कर ले गया। उसके पुत्र की तरफ से मंडोर थाने में चेन चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – कैफे कर्मचारी का कार में अपहरण, सिगरेट से दागा,मूत्र पिलाया

माता का थान स्थित मदेरणा कॉलोनी काजरी चौक निवासी डूंगरराम पुत्र ओमप्रकाश प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई।इसमें बताया कि उसकी माताजी 68 साल की मथुरादेवी निंबा निंबड़ी में चल रही कथा कार्यक्रम में गई थी। जहां पर भीड़ में किसी शख्स ने गले से डेढ़ तोला सोने की चेन उड़ा ली। बाद में अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया मगर चेन की जानकारी नहीं मिली। मंडोर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चेन चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026