Doordrishti News Logo

रेस्टारेंट के कमरे से डेढ़ लाख रुपए चोरी

नामजद के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेस्टारेंट के कमरे से डेढ़ लाख रुपए चोरी।शहर की मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र 9 मील के पास में एक रेस्टोरेंट के कमरे से डेढ़ लाख रुपए की चोरी हो गई। रेस्टारेंट में काम करने वाले शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

जोधपुर सहित कई जिलों में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

मंडोर पुलिस ने बताया कि मगरा पूंजला निवासी हुकमसिंह पुत्र हेम सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक रेस्टारेंट 9 मील के पास में श्रीचामुण्डा रेस्टोरेंट के नाम से है। यहां पर गत 22 फरवरी को रेस्टारेंट के ऊपरी कमरे की अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए चोरी हो गए। बाद में चेक पर पता लगा कि रेस्टारेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी गायब है। इस बारे में उसने पाली के एक युवक आमीन पर रुपए और डीवीआर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।