Doordrishti News Logo

पैदल राहगीरों से मोबाइल लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,पैदल राहगीरों से मोबाइल लूट का एक आरोपी गिरफ्तार। शहर की देवनगर पुलिस ने पैदल राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल को जब्त किया है। आरोपी से मोबाइल लूट की अन्य घटनाओं के बारे में पड़ताल की जा रही है। थानाधिकारी छतरसिंह ने बताया कि गत 30 सितंबर को कोसाना भोपालगढ़ हाल बैंक कॉलोनी राइका बाग निवासी अशोक प्रजापत पुत्र रामलाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था।

यह भी पढ़ें – घर से लापता वृद्ध का शव बालसमंद झील में मिला

इसमें बताया कि वह बोंबे मोटर चौराहा से 12वीं रोड की तरफ पैदल जा रहा था। तब पीछे से दो युवक एक्टिवा पर आए और उसका मोबाइल लूट कर ले गए।थानाधिकारी छतरसिंह ने बताया कि लुटेरें की तलाश के लिए पुलिस की टीम एसआई चमनाराम,कांस्टेबल मोती लाल एवं श्रवणकुमार की गठित की गई। पुलिस ने अब लूट के प्रकरण में आखलिया चौराहा बरकत कॉलोनी निवासी अब्दुल फरदीन पुत्र अब्दुल अयुब को गिरफ्तार किया है। उससे लूट का मोबाइल जब्त करने के साथ चोरी की मोटर साइकिल प्रकरण में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026