बुधवार की रात चोरों की बारात, एक ही रात में पांच जगहों पर सैंधमारी

  • दो शराब की दुकानें,एक ईमित्र और दो भाईयों के घरों में सैंध
  • दस लाख से ज्यादा माल गया
  • बोरानाडा 70 लाख की चोरी अब तक नहीं खुली और फिर होने लगी वारदातें

जोधपुर,बुधवार की रात चोरों की बारात, एक ही रात में पांच जगहों पर सैंधमारी।कमिश्ररेट में नकबजनों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है,मगर पुलिस फिर भी उन्हें नहीं पकड़ पा रही है। मामले दर्ज कर इतिश्री कर लेती है।

यह भी पढ़ें – शिक्षण संस्थान में पांच लाख का गबन करने का आरोप,महिला कर्मचारी पर केस दर्ज

सीसीटीवी फुटेज के बगैर पुलिस चोरों तक भी नहीं पहुंच पा रही है। बोरानाडा क्षेत्र में पांच दिन पहले ही एक मकान में चोरों ने 70 लाख की चोरी की थी,चोरों का अब तक पता नहीं चला कि बुधवार की रात को फिर से एक साथ पांच जगहों पर सैंध मार कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी। जिला पश्चिम में लगातार चोरियां बढ़ रही है मगर पुलिस गश्त रात को ढीली पड़ जाती है और चोर अपना काम कर जाते हैं। जिला पश्चिम में सूरसागर के कालीबेरी और भूरी बेरी क्षेत्र में दो वाइन शॉप के साथ एक ईमित्र की दुकान पर चोरों में सैंधमारी की।

लूणी तहसील के सिकारपुरा में नई आबादी क्षेत्र में दो सगे भाईयों के मकानों में चोरों ने सैंध लगा दी। वक्त हालांकि परिवार के लोग घरों में ही थे। सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र के काली बेरी और भूरी बेरी क्षेत्र मेें मेवाड़ा वाइंस की दो शराब दुकानों में रात में सैंध लगी। अज्ञात चोर यहां से सवा लाख की नगदी के साथ महंगी शराब के बोतलें ले गए। भूरी बेरी में ही एक ईमित्र की दुकान का शटर उठाकर चोरों ने कुछ नगदी के साथ जरूरी दस्तावेजों को पार लिया। इस बारे में आज सुबह सूचना मिलने पर सूरसागर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेजों में देखा जा सकता है।

दो भाईयों के घरों से लाखों की चोरी
इधर लूणी तहसील के शिकारपुरा स्थित नई आबादी क्षेत्र मेें जेठाराम पटेल के दो पुत्रों बागाराम और भीमाराम के मकान आए। एक का परिवार मुंबई रहता है। बागाराम के मकान से चोर दस तोला सोना के साथ दो से तीन लाख की नगदी ले गए, चांदी भी पार कर गए। भीमाराम के घर से 3-4 तोला सोना और 50 हजार के तकरीबन चोरी हुई है। सुबह सूचना मिलने के साथ ही लूणी पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। चोरों की संख्या तीन या चार हो सकती है। खेतों में फुट स्टेप देखे गए हैं।