Doordrishti News Logo

शोरूम पर मोबाइल देखने के बहाने युवक मोबाइल लेकर चंपत

पांच दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। शोरूम पर मोबाइल देखने के बहाने युवक मोबाइल लेकर चंपत। शहर के मिनर्वा सेंटर मेें एक युवक मोबाइल शोरूम पर मोबाइल खरीद के बहाने महंगा हैण्डसेट लेकर चंपत हो गया। बाद में दुकानदार को पता लगा तो उसके पीछे गया,मगर वह नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें – कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

इस बारे में दुकानदार की तरफ से उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के प्रयास में जुटी है,फिलहाल उसका पता नहीं चला है। पुलिस ने पांच दिन बाद दर्ज किया। घटना 31 दिसम्बर की है।

नई सडक़ स्थित चमनपुरा गली नंबर 1 मेें रहने वाले सलमान सैयद ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक मोबाइल दुकान-शोरूम मिनर्वा सेंटर में है। जहां पर 31 दिसम्बर को दिन में एक युवक उसकी दुकान पर मोबाइल खरीद के बहाने आया। उसने नामी कंपनी के मोबाइल दिखाने को कहा।

इस बीच दुकानदार ध्यान बंटाकर वह एक नामी कंपनी का महंगा हैण्डसेट लेकर चलता बना। बाद में दुकानदार को पता लगने पर उसके पीछे भी गया मगर वह नहीं मिला। उदयमंदिर पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related posts:

अब डीजे ग्रामीण न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर कराया खाली

March 5, 2026

होली पर चंदा मांगने आए तब पता लगा घर में चोरी हुई

March 5, 2026

दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी,केस दर्ज

March 5, 2026

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026